रोडबेज बसों के चलाये जाने की मांग उठाई नदीगांववासियों ने
टाऊन एरिया नदीगांववासियों ने यहां पर रोडबेज बसें चलाये जाने की मांग की है। रोडबेज बसें न चलने से यहां के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर एक प्रार्थनापत्र भी उपजिलाधिकारी कोंच अशोक कुमार को देकर रोडबेज बसें चलाये जाने की मांग की है। एसडीएम कोंच अशोक कुमार को दिए गए प्रार्थनापत्र देते हुए बताया गया कि समस्त नगरवासियों व यहां के क्षेत्रवासियों को रोडबेज बसों की सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं हैं। यहां पर रोडबेज बसों का संचालन न होने से दूर दराज जाने में बहुत ही दिक्कत होती है। यहां के निवासियों ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा यहां से झांसी व दिल्ली जाने वाली दोनों बसों को बंद कर दिया गया है। जिस कारण रोडबेज की सुविधाओं का लाभ ही उन्हें नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्रवासियों ने यहाँ पर रोडबेज बसें चलाये जाने की मांग की है। प्रार्थनापत्र पर भानुप्रकाश अध्यक्ष नगर पंचायत नदीगांव, विनायक शुक्ला सभासद, शशिकान्त मिश्रा, नन्दनी शुक्ला, डॉ. शुभम मिश्रा, संतोष, साकिर खान, कालू सिंह, इरशाद, मुकेश, शिवदत्त दीक्षित, उदयवीर सिंह, रामनरेश, बलराम सिंह आदि के हस्ताक्षर थे।