*जालौन में बढते कोरोना वायरस संक्रमण को देख अलर्ट हुआ जिला प्रशासन*
जालौन:-सड़क पर उतरे डीएम और एसपी ने लोगों से मास्क लगाने की की अपील साथ ही शहर में पैदल निकल देखी वस्तुतः स्थिति।
लोगों के मास्क न लगाने पर संबंधित अधिकारियों पर जताई नाराजगी।
वाकया जनपद जालौन के उरई का है आपको बता दें कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी जालौन प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने हाई लेवल मीटिंग कर सभी से कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए निर्देशित किया था इसी की वस्तुतः स्थिति जानने के लिए आज जिलाधिकारी जालौन प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह उरई शहर के शहीद भगत सिंह चौराहा पहुंचे जहां पर उन्होंने लोगों से मास्क लगाने की अपील की साथ ही उन्होंने मास्क का वितरण भी किया।
जिलाधिकारी जालौन प्रियंका निरंजन का कहना है कि अस्पतालों में निरंतर कोरोना वायरस के मरीज बढ़ते जा रहे हैं और स्थितियां गंभीर हैं ऐसे में लोगों को 2 गज दूरी व मास्क का प्रयोग करना है ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके उन्होंने साथ ही कहा है कि जनपद में धारा 144 लागू है 5 या 5 से अधिक लोग एक साथ इकट्ठा होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।