• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*जालौन, ब्रेकिंग*……… *डॉक्टरों का अजब खेल,कोरोना रिपोर्ट हुई फेल*

*जालौन, ब्रेकिंग*………

*डॉक्टरों का अजब खेल,कोरोना रिपोर्ट हुई फेल*

*जहां कोंच में कोरोना की एक रिपोर्ट निगेटिव तो दूसरी पॉजिटिव, इसे भगवान का करिश्मा समझे या डॉक्टरों का नया खेल*?

*सूबे में शहर- शहर ये हल्ला है कि दो गज की दूरी,मास्क है बहुत जरूरी, ये हम नही बल्कि सरकार कहती है फिर चाहे कोई बच्चे हों या बुजुर्ग उसको छूना इंसान को उतना कष्ट नही देगा जितना कष्ट कोरोना आपको देगा तो ऐसे ही इंसानों को बचाने का बीड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में तैनात डॉक्टर साहब ने उठाया है और इसी परोपकारी काम के एवज में गजब का खेल खेला है।दरअसल जब से सूबे के सूबेदार ने ये एलान किया है कि कोरोना महामारी से बचने के लिए हमेशा मास्क लगाने के साथ दो गज की दूरी बनाए रखें उसके बाद से तो डॉक्टर साहब की टीम इतिहास लिखती ही रहती है।*

*दरअसल हुआ यूं कि बीते दो दिन पहले जनपद जालौन के कोंच के रहने वाले दो चर्चित पत्रकारों का कोरोना चेक करने के लिए सैम्पल लिया गया था जिसके बाद सैम्पल की एक रिपोर्ट कुछ ही मिनटों के बाद निगेटिव आयी और जो दूसरा सैम्पल जो कि अन्य जगह भेजा गया जिसकी रिपोर्ट दो दिन बाद जो आयी फिर क्या था दोनों पत्रकारों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मतलब की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी और उन्हें होम क्वारन्टीन होना पड़ा। लेकिन ये बताओ डॉक्टर साहब कि क्या खा कर कोरोना रिपोर्ट बना रहे थे जो इन दोनों पत्रकारों को निगेटिव से पोजिटिव घोषित कर दिया गया। फिलहाल कोरोना रिपोर्ट का एक नया खेल सामने आया जिसमे एक रिपोर्ट निगेटिव तो दूसरी पॉजिटिव आयी है अब आप ही बताइए कि सही किस रिपोर्ट को माना जाए ये तो जांच का विषय है, फिलहाल इसी से अंदाजा लगा लो कि कितनो की कोरोना रिपोर्ट फर्जी तरीके से निगेटिव कर दी गयी होगी। लेकिन फिर भी अगर किसी ने आवाज उठाई तो अधिकारियों द्वारा जांच का खेल शुरू होगा,फिर तारीखें बदली जाएंगी और फिर सब भूल जाएंगे फिलहाल वक्त रहते दोनों पत्रकारों को पता चल गया कि दोनों रिपोर्ट में से एक रिपोर्ट तो गलत है, लेकिन गलत कौन सी रिपोर्ट है उसका कुछ पता नही लेकिन अब सवाल ये उठता है कि जब इस तरह का खेल कानून का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले कलमकारों के साथ खेला जा सकता है तो आम जनता के साथ क्या होगा? ये आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं।बोलिये राम राज्य वाली सरकार की जय?*

*रिपोर्ट:-रविकांत द्विवेदी/शैलेन्द्र पटैरिया (रिपोर्टर) जालौन, यूपी*……..🖊️📹

Jhansidarshan.in