• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*एनएसयूआई के 51वे स्थापना दिवस पर*

रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार

गरौठा झांसी।। आज कस्बा गरौठा में एनएसयूआई के 51 वे स्थापना दिवस पर गरौठा विधानसभा अध्यक्ष फईम राइन एवं एनएसयूआई के कार्य कर्ताओं द्वारा स्थापना दिवस समारोह बड़े धूमधाम से पौधारोपण कर मनाया गया। विधान सभा अध्यक्ष फईम राइन ने कहा कि यदि हम एक वृक्ष लगाते हैं तो दस लोगों की सेवा करने के बराबर होता है वृक्ष उसके बदले में हमें शुद्ध वातावरण के साथ साथ हमें ठंडी छांव मिलती है और इन्हीं पेड़ों से मानसून आता है जिससे बारिश होती है। आज हमारे बीच सबसे बड़ी चुनौती है पेयजल की बारिश न होने के कारण जल स्तर काफी कम हो गया है जिससे मानव जीवन के साथ ही जानवरों का भी जीवन संकट में है विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का एक हिस्सा है हमें अपनी संस्कृति एवं वन संपदा की रक्षा करना चाहिए। इस मौके पर एनएसयूआई के विधान सभा अध्यक्ष फईम राइन सहित एनएसयूआई के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in