*धर्मांतरण होने नहीं देंगे, देश बटने नहीं देंगे – हिंदू जागरण मंच रिपोर्ट :- प्रदीप*
आज हिन्दू जागरण मंच द्वारा सिद्धेश्वर मंदिर में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें जानकारी देते हुए पदाधिकारियों ने बताया हाल में झाँसी में हुई घटना जिसमें प्रशासन ने गलत तरीके से आरोप लगाकर हिंदू जागरण मंच के झाँसी जिले के महामंत्री अंचल अड़जरिया व युवावाहिनी के महानगर अध्यक्ष पुरकेश अमरया को जेल भेजा था। इस कृत्य का हिंदू जागरण मंच पुरजोर विरोध करता है। आगे जानकारी देते हुए प्रांतीय संगठन मंत्री राजेश पांडे ने कहा बुंदेलखंड क्षेत्र के पिछड़े आदिवासी क्षेत्रों में धर्मांतरण की घटनाएं लगातार सुनने में आ रही हैं। इसे हिंदू जागरण मंच कतई बर्दाश्त नहीं करेगा, संगठन द्वारा किसी भी कीमत पर धर्मांतरण का कार्य नहीं होने दिया जाएगा। भोले भाले गरीब आदिवासियों को शिक्षा और चिकित्सा के नाम पर गलत तरीके से षड्यंत्र रचकर उनका धर्मांतरण किया जा रहा है। इसका विरोध जागरण मंच करता रहा है। और आगे भी करता रहेगा। गंगा, गीता और गायत्री की इस पावन भूमि में धर्मांतरण ही नहीं किसी भी तरह का राष्ट्र विरोधी कृत्य, कुचक्र एवं जेहाद पनपने नहीं दिया जाएगा इसके लिए कार्यकर्ता हर प्रकार के बलिदान को तैयार हैं, न राष्ट्र विरोधी कुचक्र पनपने दिया जाएगा न देश बांटने दिया जाएगा। जिसके लिए एक बार नहीं सैकड़ों बार भी जेल जाना पड़े तो हम तैयार है।राजेश पाण्डे, प्रदेश संगठन मंत्री, हिंदू जागरण मंच पीयूष रंजन मिश्रा, प्रांतीय अध्यक्ष, युवा वाहिनी हिंदू जागरण मंच के आदि कार्यकर्ता मूजोद रहे