• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा की मौजूदगी में कोटरा में मनाया गया स्थापना दिवस :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन

By

Apr 6, 2021

सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा की मौजूदगी में कोटरा में मनाया गया स्थापना दिवस :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन

सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा की मौजूदगी में उनके ही मुख्य आतिथ्य में भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस कोटरा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मनाया गया। इस दौरान बूथ अध्यक्ष का सम्मान भी किया गया।
इस मौके पर भाजपा के उरई सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश सेवा और विकास के लक्ष्य के साथ नए भारत के निर्माण के लिए समर्पित भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देता हूँ। इस मौके पर बूथ अध्यक्षों को संम्मानित किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मंगल राजपूत, महामंत्री अंकित गुप्ता, जवाहर स्वामी, रामेश्वर सिंह, राधेलाल सराफ, रामकुमार अग्रवाल, संजय सैनी, कमल वर्मा, शिवम वर्मा, अवनीश व्यास, मनीष व्यास, सुमित स्वामी, रोहित, राठा, शिवम गुप्ता सिब्बू, अशोक सोनी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in