कोरोना से बचाव के लिए लोगों में गजब का उत्साह, अस्पतालों में उमड़ रही भीड़ रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का दौर लगातार जारी है। जनपद जालौन में वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। भारी संख्या में लोग वैक्सीनेशन केंद्रों पर पहुंचकर वैक्सीन लगवा रहे हैं और सरकार की सराहना कर रहे हैं।
बता दे कि जालौन में वैक्सीनेशन के लिए 71 केंद्र बनाए गए हैं जिनमें मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल समेत सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। इन वैक्सीनेशन केंद्रों पर 45 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। वैक्सीनेशन को लेकर लोग भी जागरूक हुए हैं और केंद्रों पर पहुंचकर वैक्सीनेशन करा रहे हैं। वैक्सीनेशन को लेकर लोगों का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए सरकार ने अच्छी पहल की है और उन्हें निशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराई है। जिसके चलते वह वैक्सीन लगवा रहे हैं और दूसरों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
वही जालौन की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ऊषा सिंह का कहना है कि 1 अप्रैल से 45 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों का वैक्सीनेशन शुरू किया जा चुका है। इससे पहले 60 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों का वैक्सीनेशन किया गया था। वैक्सीनेशन के लिए बनाए गए 71 केंद्रों पर अब तक 28 हजार 846 लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं और अभी भी लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन, यूपी