• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मोहम्मद आजाद खान महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में एसएसपी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन :- प्रदीप

*आज 6 अप्रैल 2021 को मोहम्मद आजाद खान महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में एसएसपी महोदय के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय को aimim पार्टी झाँसी की ओर से ज्ञापन दिया गया रिपोर्ट :- प्रदीप*

 

जिसमें नरसिंहानन्द सरस्वती ने जो पैगम्बर मोहम्मद की शान में गुस्ताखी की है उस के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की। इस दौरान महानगर टीम मौजूद रही प्रेस क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डासना गाजियाबाद के एक मंदिर के महंत द्वारा हजरत मोहम्मद साहब के लिए की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में आज ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल उल मुस्लिमीन ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन देकर महंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की संस्था के महानगर अध्यक्ष आजाद खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम संबोधित ज्ञापन देते हुए बताया कि 2 अप्रैल को सोशल मीडिया पर उक्त महंत का वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह हजरत मोहम्मद साहब पर अमर्यादित तथा आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं उनकी टिप्पणियां धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है इसके अलावा देश की सांप्रदायिक एकता सद्भाव को भी विखंडित करने वाली है ज्ञापन में कहा गया कि महंत द्वारा जानबूझकर सामाजिक सद्भाव तथा देश की एकता व अखंडता को विखंडित करने की कोशिश की जा रही है ज्ञापन में महंत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

Jhansidarshan.in