• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन हेतु बड़ा मील में कैम्प 10 को-सुरेश गुप्ता:-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*

*मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन हेतु बड़ा मील में कैम्प 10 को-सुरेश गुप्ता:-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*

जिन लोगों की आँखों में मोतियाबिंद है और वह फ्री में ऑपरेशन कराना चाहते हों, ऐसे लोगों को निःशुल्क आँखों का ऑपरेशन चित्रकूट के आंखों के चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी एसएन गुप्ता पब्लिक स्कूल के प्रबंधक/योगिक संघ कोंच के प्रमुख सुरेश गुप्ता ने दी।
एसएन गुप्ता पब्लिक स्कूल के प्रबंधक/योगिक संघ कोंच के प्रमुख सुरेश गुप्ता ने बताया कि कोंच में 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक आँख के कई स्पेशलिस्ट चिकित्सक कोंच में एसएन गुप्ता पब्लिक स्कूल बड़ा मील रेलवे क्रासिंग पटेल नगर में आएंगे। जहाँ पर वह आँखों का चिकित्सीय परीक्षण करने के बाद यहीं से बस के द्वारा निःशुल्क चित्रकूट भेजा जाएगा, जहाँ ऑपरेशन होने के बाद कोंच वापिस भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि नेत्र परीक्षण में कोरोना वायरस के मद्देनजर दूरी बनाकर रहना व मास्क पहनना अनिवार्य है। इसीके साथ आधारकार्ड की फ़ोटो कॉपी व मोबाइल नंबर अवश्य ही लेकर आएं। उन्होंने नेत्र परीक्षण के लिए एसएन गुप्ता पब्लिक स्कूल में 10 अप्रैल को लगने जा रहे नेत्र शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

Jhansidarshan.in