*उरई शहर में चोरी की वारदातों में लगातार इजाफा,बच्चों का गिरोह भी सक्रिय*
जालौन के उरई शहर में चोरी की वारदातों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। जिसमें अब बच्चों का गिरोह भी सक्रिय हो गया है, ऐसा ही नजारा उरई कोतवाली क्षेत्र के संकटा मंदिर में देखने को मिला, जहां एक बच्चा चोर ने महिला का मोबाइल पार कर दिया। जब महिला दर्शन करने के लिए संकटा मंदिर पहुंची हुई थी, और उसने अपना मोबाइल को दान पेटी के पास रखा, उसी दौरान मंदिर में मौजूद बच्चा चोर ने महिला का मोबाइल पार कर दिया, यह पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब महिला का मोबाइल नहीं मिला तो उसने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा, तब उसे इसके बारे में जानकारी हुई कि उसके मोबाइल को बच्चे ने चोरी किया है, जिसकी शिकायत महिला ने थाने में की है।