• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*गैंगस्टर में वांछित चल रहे आरोपियों को पकड़ कर भेजा गया जेल//रिपोर्ट,कृष्ण कुमार*

*गैंगस्टर में वांछित चल रहे आरोपियों को पकड़ कर भेजा गया जेल//रिपोर्ट,कृष्ण कुमार*

गरौठा झांसी।। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा द्वारा गैंगस्टर के वांछित आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गयी। गठित टीम ने आज दिनांक 04/042021 को गैंगस्टर में वांछित चल रहे दो और अपराधियों को किया गिरफ्तार। आज सुबह कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई की विभिन्न मुकदमों में वांछित दो आरोपी भागने की फिराक में टोला तिराहा के पास खड़े है। मुखबिर द्वारा जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस बल मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर जा पहुंचा जहां पर भागने की फिराक में खड़े गैंगस्टर के दोनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह दोनों आरोपी लगभग पांच माह से फरार चल रहे थे। वहीं पुलिस ने पकड़े गए गैंगस्टर के दोनों आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करते हुए जिला कारागार भेज दिया है। दोनों गैंगस्टर के आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई राजेश सिंह, एसआई सत्यदेव सिंह, पुलिस कांस्टेबल राजीव सिंह, महिला कांस्टेबल बबीता शर्मा मौजूद रही।

Jhansidarshan.in