*अवैध कच्ची शराब सहित दुकानदार को पकड़ा परचून की दुकान में बेच रहा था कच्ची शराब//रिपोर्ट,कृष्ण कुमार*
गरौठा झांसी।। तहसील व थाना गरौठा क्षेत्रांतर्गत ग्राम केदारताई निवासी एक युवक को कोतवाली पुलिस ने परचून की दुकान पर अवैध शराब की बिक्री करते हुए पकड़ा। कोतवाली पुलिस को आज सुबह मुखबिर द्वारा जानकारी मिली की ग्राम केदारताई निवासी शैलेश पुत्र धनीराम अपनी परचून की दुकान पर अवैध कच्ची शराब की बिक्री करता है। सूचना मिलने पर एसआई सत्यदेव सिंह हमराही पुलिस बल के साथ उसकी दुकान पर जा पहुंचे तलाशी लेने पर उसकी परचून की दुकान से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी।वही पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा का कहना है की अवैध कच्ची शराब के कारोबार को लेकर पुलिस द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है। अवैध कार्य किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा अवैध कार्य करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।