• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*रमेशचन्द्र ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के सामने थामा हांथ का दामन :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*

*रमेशचन्द्र ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के सामने थामा हांथ का दामन :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*

  • कोंच नगर में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा के नेतृत्व में उनकी ही मौजूदगी में दिरावटी जिला पंचायत सदस्य पद के संभावित प्रत्याशी रमेशचन्द्र प्रजापति ने कांग्रेस के हांथ का दामन थामा। रमेशचन्द्र प्रजापति ने बताया कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर किसानों के साथ हो रहे अन्याय को देखते हुए वर्तमान में उरई जालौन विधानसभा सचिव समाजवादी पार्टी के पद से त्यागपत्र देते हुए कांग्रेस में आस्था जताई है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता भी ली। फिलहाल यह भी संभावना जतायी जा रही है कि इस दिरावटी सीट से रमेशचंद्र प्रजापति जिला पंचायत सदस्य पद पर कांग्रेस के सिम्बल पर चुनाव लड़ेंगे। इस मौके पर रामकिशोर पुरोहित ललिया महाराज, अमित रावत पूर्व सभासद, हरीओम निरंजन, यदुनंदन मिश्रा, मानवेन्द्र गुर्जर, मनोज प्रजापति, अजय बरार व अवनीत आदि मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in