• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*युवक ने पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला की समाप्त :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*

*युवक ने पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला की समाप्त :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*

 

कोंच (जालौन )- थाना कोंच क्षेत्र के ग्राम बसोब मे 3 और 4 तारीख़ की रात मे गांव के बाहर बगीचे में घनश्याम अहिरवार पुत्र मतोंले अहिरवार उम्र 55 वर्ष ने फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
घनश्याम अहिरवार के दो लड़के है बड़े लड़के का नाम रवि कुमार उम्र 23 वर्ष जो पैर से विकलांग है और छोटे लड़के का नाम राजकुमार उम्र 13 वर्ष है जो आँखों से सूरा है।
और घनश्याम की पत्नी का नाम सुहागवती है।
घनश्याम के लड़के रविकुमार और मुहल्ले वालों ने बताया की घनश्याम अहिरवार मानसिक रूप बीमार थे और डिप्रेसन मे चले जाते थे और पागल सी अजीब सी हरकते करने लगे थे जब से लखवा, चार साल पहले लगभग मार गया था तभी से घनश्याम की दिमाकी हालत बिगड़ गई और 3 और 4 तारीख़ की रात नीम के पेड़ से लटक कर,फाँसी लगा ली। घनश्याम अपने परिवार सहित इंदौर मे प्राइवेट कंपनी मे काम करते थे और होली पर त्यौहार मे गांव आये हुए थे।

घनश्याम की जीवन लीला समाप्त कर लेने की सूचना मिलने पर पूरे परिवार मे मातम सा छा गया है।
और वही मुहल्ले वाले कह रहे है की अब घनश्याम की पत्नी और बच्चों का भरण पोषण कैसे होगा जो की घनश्याम परिवार का एक मुखिया था जो अपने परिवार का और अपने अंधे बच्चे का भरण पोषण कर रहा था अब क्या होगा ।
पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर कोंच कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलिराज शाही अपने दल बल के साथ और सुरई चौकी कोंच से चौकी इंचार्ज मदन पाल ने आकर मृतक घनश्याम को पेड़ से उतार कर और पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

Jhansidarshan.in