*बारसंघ अध्यक्ष संजीव तिवारी ने लगाया कोंच पुलिस पर एक जगह बैठकर रिपोर्ट बनाने का आरोप :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*
कोतवाली पुलिस द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही बारसंघ अध्यक्ष व अन्य वकीलों व सीनियर सिटीजन पर किये जाने को लेकर बार संघ अध्यक्ष संजीव तिवारी ने कहा कि जिले के आला अधिकारियों के स्पष्ट निर्देश हैं कि मौके पर जाकर पूरी पड़ताल करने के बाद ही लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाए ताकि बुजुर्ग, संभ्रांत लोग और नाबालिग इस कार्यवाही में न आने पाएं लेकिन पुलिस किसी एक जगह अपने थाने में ही बैठ कर रिपोर्टेें तैयार करती है। जिससे सामाजिक व गणमान्य लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैै। उंन्होने कहा कि इससे पुलिस की छवि भी जनता के सामने खराब होती हैै। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को कोतवाली की शांति समिति की मीटिंग में बुलाया जाता है उन पर पुलिस ने यह कार्यवाही कर जनता में क्या संदेश देने की कोशिश की? उन्होंने कहा कि जिन लोगों को ग्रामीण क्षेत्र से मतलब तक नहीं और नगर के निवासी है पुलिस उन पर भी कार्यवाही करने में जुटी है।