• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*कोंच पुलिस अपनी कार्यशैली के लिए बनी चर्चा का विषय :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*

*कोंच पुलिस अपनी कार्यशैली के लिए बनी चर्चा का विषय :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*

यूपी पुलिस अपनी कार्यशैली के लिए हमेशा चर्चा में बनी रहती है, ऐसा ही नजारा देखने को मिला जालौन के कोंच तहसील में, जहां कोंच पुलिस ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए अधिकारियों के समक्ष अपनी पीठ थपथपाने के लिए बुजुर्गों अधिवक्ताओं को भी पाबंद करना शुरू कर दिया है, इसकी पोल तब खुली जब उपजिलाधिकारी कार्यालय में एसडीएम अशोक कुमार के समक्ष चालान पहुंचा, जहां मुचलके के लिए अधिवक्ताओं को बुलाया गया। जिसे देख उपजिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं के मामले को देखते हुए गंभीरता से लेकर निस्तारण करने के संकेत दिए हैं।
बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुये मतदान शांति पूर्वक हो सके इसके लिए शासन की तरफ से सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाये, जिससे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कोई गड़बड़ी न हो सके। अधिकारियों के फरमान को देखते हुए पुलिस अधिकारी फर्जी तरीके से लोगों पर कार्रवाई करने में लगे हैं, ऐसा ही देखने को मिला कोंच कोतवाली में, जहां सागर चौकी प्रभारी चेतराम बुंदेला द्वारा सीनियर अधिवक्ताओं के खिलाफ फर्जी तरीके से 107/116 की कार्रवाई की गई जिसमें उन्होंने फर्द बनाते हुए कोंच नगर क्षेत्र के अधिवक्ताओं और राजनीतिक पार्टी से ताल्लुक रखने वाले 60 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को ग्राम भदेवरा में दिखाते हुए पाबंद कर दिया, साथ ही इसको कोंच उपजिलाधिकारी न्यायालय में दाखिल भी कर दिया गया, इस बारे में जानकारी तब मिली जब बुजुर्ग अधिवक्ता और नागरिक को मुचलका दाखिल करने की सूचना मिली। जिससे अधिवक्ता उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने इस बाबत उप जिलाधिकारी अशोक कुमार वर्मा से जानकारी लेनी चाही, जिस पर उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करने की बात कही है। वही इस बारे में सागर चौकी प्रभारी चेतराम बुंदेला से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अधिकारियों के दबाव के कारण उन्हें नोटिस तालीम करना पड़ा, उन्होंने बताया कि सीओ कार्यालय से उनके पास लिस्ट आई थी, जिसके बाद उन्होंने फर्द बनाते हुए इसे उपजिलाधिकारी न्यायालय में दाखिल किया था।

Jhansidarshan.in