जालौन में गेंहू की खरीद शुरू -जिलाधिकारी,रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी
जालौन,,,,,जालौन में 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो गई है, जिससे किसान अपना गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर बेच सके और सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी का लाभ ले सकें। इस बार जालौन में 74 खरीद केंद्र खोले गए हैं जहां पर किसानों को अपना गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन नंबर लगवाना पड़ेगा जिससे वह केंद्रों पर जाकर उन्हें बेच सके।
जनपद में खोले गए क्रय केंद्रों के बारे में जालौन की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि शासन के निर्देश पर इस बार जनपद में 74 खरीद केंद्र खोले गए हैं और इन खरीद केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की गई हैं जहां पर मास्क सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था को भी किया गया है वहीं उन्होंने बताया कि यूपी सरकार द्वारा इस बार 1975 रुपए गेहूं का समर्थन मूल रखा है जो भी किसान गेहूं की बिक्री करने आ रहा है उसे पहले ऑनलाइन अपना नंबर लगवाना होगा तब उसका खरीद केंद्रों पर गेहूं खरीदा जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि विगत वर्ष 74 हजार 500 कुंटल की खरीद हुई थी, इस बार जनपद में सात से आठ लाख कुंटल की खरीद का लक्ष्य है, उन्होंने बताया कि इससे भी ज्यादा की खरीद हो सकती है जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा अवगत कराया गया है कि किसान पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएं जिसके बाद तहसील में उनका वेरिफिकेशन किया जाएगा तत्पश्चात वह अपने नजदीकी खरीद केंद्र पर गेहूं दे सकते हैं इसके अलावा मंडी में जो क्रय केंद्र खुले हैं वहां पर कोई भी किसान गेहूं भेज सकता है, वहीं जिन ग्रामीण क्षेत्रों में क्रय केंद्र खुले हैं उस गांव का किसान उसी केंद्र पर अपना गेहूँ बेच सकता है।