*शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार गुरसराय ब्लॉक मैं कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जमा कराए गए*
रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार
(गुरसरांय झांसी) तहसील गरौठा क्षेत्रांतर्गत गुरसराय ब्लॉक मैं आज कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रत्याशियों के फार्म जमा कराए गए। वहीं उप जिलाधिकारी गरौठा धीरेंद्र प्रताप एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक राहुल ने जिलाधिकारी आंद्रा वामसी द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार गुरसरांय ब्लॉक मैं कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पहले ही तैनात कर दी गई थी। जिससे क्षेत्र से आए हुए प्रत्याशियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो वहीं उपजिलाधिकारी ने बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिना मास्क पहने हुए किसी भी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया गया नामांकन पत्रों के साथ प्रत्येक प्रत्याशी को विधिवत तरीके से लाइन में खड़ा करके फार्म जमा करवाये गए। वहीं जिला अधिकारी आंद्रा बामसी ने नवीन गल्ला मंडी पहुंचकर मंडी समिति के कर्मचारियों से पूछताछ करते हुए गल्ला मंडी का निरीक्षण किया एवं गल्ला मंडी में ही स्ट्रांग रूम की व्यवस्था की गई है।