सुबह दूध लेने निकली 8 वर्ष की बच्ची की हत्या, दुष्कर्म की आशंका रिपोर्ट:- प्रदीप
झाँसी थानां नवाबाद के करगवाँ क्षेत्र ब्रिज प्लेस विवाह घर के पास रहकर मजदूरी का कार्य करने वाले अवतार वंशकार की तीन पुत्रियां है। उनमें से एक पुत्री मीनू 8 वर्ष जो नवोदय विद्यायल की छात्रा थी, छुट्टियों में अपने घर आई थी, बच्ची सुबह 6 बजे करीब रोज की तरह दूध लेने निकली थी, देर होने पर परिजनों ने ढूंढना शुरू किया तो सामने खाली पड़ी बिल्डिंग के पास मैदान में चादर में लिपटा मीनू का शव मिला, पुलिस ने शिनाख्त कराई तो अवतार वंशकार ने पुत्री मीनू की पहचान की, सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बच्ची आते हुई दिख रही है
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा , दुष्कर्म कर ,हत्या की आशंका।