• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*अवैध शराब वांटना पड़ा महंगा, तीन पर हुआ मुकदमा दर्ज :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*

*अवैध शराब वांटना पड़ा महंगा, तीन पर हुआ मुकदमा दर्ज :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*

कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तूमरा में एक अप्रैल को गांव में चुनाव के दौरान शराब बांटने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है।कोतवाली पुलिस के संज्ञान में मामला आने पर पुलिस ने बिना देरी किये हुए राजप्रताप सिंह गुर्जर पुत्र राघवेंद्र सिंह निवासी खक्कल व गिंगरे पुत्र नफीस निवासी तूमरा के ऊपर कार्यवाही करते हुए इनके कब्जे से 27 अदद क्वार्टर देशी शराब बरामद की व अरविन्द पाल पुत्र गोटीराम पाल निवासी तूमरा के कब्जे से 31 क्वार्टर देशी शराब बरामद किये तथा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर अपने अपने पक्ष में वोटरों को लुभाकर अवैध शराब बांटने को लेकर पुलिस में 60 आबकारी एक्ट, 188 आईपीसी आदि सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की है।

Jhansidarshan.in