• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

राकेश टिकैत के काफिले पर हुए हमले को लेकर उग्र हुए कार्यकर्ता, हाइवे किया जाम -=- रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी

By

Apr 2, 2021

राकेश टिकैत के काफिले पर हुए हमले को लेकर उग्र हुए कार्यकर्ता, हाइवे किया जाम

रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी

राजस्थान के अलवर में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के काफिले पर हुए हमले को लेकर जालौन में भाकियू के कार्यकर्ताओं ने हाइवे जाम कर दिया। जहां हमले के दोषियों पर कार्यवाई की मांग को लेकर कार्यकर्ताओ ने जमकर प्रदर्शन किया। जाम की सूचना पर पहुंचे आलाधिकारियों ने उन्हें समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
बतादें कि भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत शुक्रवार को अपने काफिले के साथ राजस्थान के अलवर जा रहे थे। इस दौरान कुछ अराजकतत्वों ने उनके काफिले पर पथराव कर दिया। इसको लेकर भाकियू कार्यकर्ता उग्र हो गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हुए हमले को लेकर जालौन में भाकियू कार्यकर्ताओं ने झांसी कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के बड़ागांव पर जाम लगा दिया। जहां उन्होंने हमले के दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। वहीं जाम की सूचना मिलने पर उरई एसडीएम सतेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए जहां कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। एसडीएम ने पत्र राष्ट्रपति को भेजे जाने का आश्वासन देते हुए कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया ।

 

Jhansidarshan.in