• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

नाबालिग को अगवा करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन

By

Apr 2, 2021

नाबालिग को अगवा करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन

नदीगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की रहने बाली नाबालिग किशोरी को अगवा करने बालेे को थाना पुलिस ने दबोच लिया और जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नदीगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को गुलाब पुत्र अतरसिंह बहला फुसला कर 30 मार्च को अगवा करके ले गया था। जिसमें किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने धारा 363, 366 तथा 7/8 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया था। जिसको लेकर नदीगांव थानाध्यक्ष को मुखबिर से सूचना मिली कि पॉक्सो एक्ट में बांछित अभियुक्त मध्यप्रदेश की सीमा के पास कहीं भागने की फिराक में खड़ा है व उसके साथ अगवा की गई किशोरी भी साथ में है। जिस पर पुलिस ने बिना देरी किये हुए थानाध्यक्ष नदीगांव व एसआई दिनेश गिरि के साथ कांस्टेबल अवनीश कुमार व महिला सिपाही को अभियुक्त को पकडऩे के लिए लगाया। पुलिस बताए गए स्थान पहुंची तो वहां संदिग्ध अवस्था में एक युवक किशोरी के साथ खड़ा था जो पुलिस देख कर भागने लगा। पुलिस ने दौैड़कर उसे दबोच लिया और अभियुक्त को जेल भेज दिया।

Jhansidarshan.in