• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झाँसी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारियों द्वारा अपने अस्तित्व को बचाने के लिये सात सूत्रीय मांगों का राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को किया ज्ञापन भेंट:- प्रदीप जैन आदित्य

By

Apr 2, 2021

झाँसी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारियों द्वारा अपने अस्तित्व को बचाने के लिये सात सूत्रीय मांगों का राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को किया ज्ञापन भेंट:- प्रदीप जैन आदित्य

झाँसी। राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार समिति रजिस्टर्ड एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति रजिस्टर्ड के संयुक्त तत्वाधान में गिरजाशंकर राय अध्यक्ष बुन्देलखण्ड ज़ोन, पौत्र स्वतंत्रता सेनानी स्व भैरों प्रसाद राय के नेतृत्व में प्रदीप जैन आदित्य पूर्व केंद्रीय मंत्री,अरुण कुमार हिंगवासिया, रामप्रकाश अग्रवाल,रामप्रकाश अग्रवाल वरिष्ठ अधिवक्ता सहित एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिलाधिकारी झाँसी से मुलाक़ात कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों की गत कई वर्षो चल रही मांगो को लेकर महामहिम राष्ट्रपति जी जो संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को ज्ञापन भेंट किया।
ज्ञापन पूर्व प्रदीप जैन आदित्य पूर्व केन्द्रीय मन्त्री ने कहा कि राजस्थान सरकार के मुखिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों को हाल ही में सम्मान निधि 25,000/- से बढ़ा कर 50,000/- कर दी। केन्द्र सरकार के उदासीन रवैये से आक्रोशित होकर आज देश मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार आहत है, हमारी सरकार ने हमेशा स्वतंत्रता सेनानियों के हितों का ध्यान रखा। लेकिन केंद्र एवं राज्य की मौजूदा सरकार हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों की उपेक्षा कर रही हैं।
रामप्रकाश अग्रवाल वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारो द्वारा सेनानियो व उनके उत्तराधिकारियों का जो अपमान किया जा रहा हैं, उससे स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार अपनेआप को बहुत आहत महसूस कर अपनी पीड़ा को ज्ञापन के माध्यम से अपने अस्तित्व की रक्षा एवं कल्याण हेतु कुछ सुझाव अधिकार पत्र के माध्यम से दिए जिनमे मुख्यतः देश की राजधानी नई दिल्ली में स्वतंत्रता सेनानी स्मारक, संवैधानिक संस्थाओं में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों का मनोनयन,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सामान्य समस्याओं का निस्तारण हेतु एक आयोग का गठन हो,केन्द्र सरकार द्वारा चिन्हित करते हुए,उनके उत्तराधिकारियों को परिचय पत्र जारी करना,केन्द्रीय विद्यालयों में प्रवेश की सुविधा प्रदान करना, पाठ्यक्रमों में स्वतंत्रता सेनानियों/ शहीदों की जीवनियों को पढ़ाया जाना, आर्थिक दृष्टि से कमज़ोर एवं 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के उत्तराधिकारियों को आर्थिक रूप से मदद देने की योजना बनाना, न्यायालय तथा सरकारी दफ्तरों में पड़े स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित लंबित मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर शीध्र कराना तथा लिंग भेद को समाप्त करते हुए अविवाहित पुत्री के समान ही अविवाहित पुत्रो को भी पेंशन देने की व्यवस्था आदि का सुझाव,मांग अधिकार पत्र में दिए गए। स्वतंत्रता सेनानी संगठन यह आशा करता है कि महामहिम राष्ट्रपति इस ज्ञापन ओर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए इसे केंद्र सरकार के पास उचित निर्देशों के साथ भेजेंगे।
हम सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी परिजनो को उम्मीद है कि उनके द्वारा उठाई गई मांगों का 31 जुलाई 2021 तक केंद्र सरकार सकारात्मक निर्णय ले लेगी।
यदि जुलाई 31तक केन्द्र सरकार द्वारा कोई समुचित निर्णय नही लिया जाता तो,स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति रजिस्टर्ड के तत्वावधान में देश भर के विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर अगस्त क्रांति दिवस से पूर्व 7 अगस्त 2021 को नई दिल्ली में एकत्रित हो कर व्यापक पैमाने पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेंगे और अपने अस्तित्व की लड़ाई तथा आने पूर्वजों के सम्मान की रक्षा हेतु संघर्ष का बिगुल फूकेंगे।
ज्ञापन देने वालो में , अरुण कुमार हिंगवासिया पूर्व पुलिस उपाधीक्षक,रामप्रकाश पाठक पूर्व पुलिस उपाधीक्षक, महेंद्र श्रीवास्तव,अवदेश रिछारिया अधिवक्ता, लक्ष्मीबाई ,प्रमोद राय बरुआ सागर,आदित्य नारायण दुबे,सुरेश चंद्र बबेले बंगरा, मुकेश सिद्ध, राघवेंद्र पस्तौर बिजना,पूजा श्रीवास्तव, मीरा श्रीवास्तव, मीरा राय, किरण सिंह,शोभा निगम, प्रीति किरण सिंह,नेहा तिवारी,राशि साहू ,डॉ महादेव बाजपेई, बरूआसागर, राजगुरु आज़ाद,मुकेश सिद्ध, श्रीकांत अग्रवाल, रमाकांत मिश्रा, आशीष पांडेय, जाहर सिंह बंगरा, एस पी सिंह,राजीव कुमार,अशोक कुमार पांडेय, मनीष कुमार साहू,श्री पाल सिंह, पवन कुमार जैन,उमेश चंद्र तिवारी,प्रताप सिंह बुन्देला, भगवान दास साहू आदि उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in