गरौठा झांसी।। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देश पर वांछित आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत गरौठा पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। दिनांक 01/03/2021 को गरौठा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि विभिन्न मुकदमों में वांछित चल रहा आरोपी रवि कस्बा के आसपास घूम रहा है जो कहीं भागने की फिराक में है। कोतवाली प्रभारी के निर्देशन पर एसआई आशुतोष पटेल ने हमराहियों के साथ जाकर मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर भागने की फिराक में खड़े आरोपी को मारकुआं बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है पकड़ा गया आरोपी लगभग 4 माह से फरार चल रहा था। वहीं दूसरे आरोपी धर्मेंद्र उर्फ शेरा उर्फ डैनी पुत्र तेज सिंह निवासी ग्राम सुजानपुरा को टोला तिराहे से एसआई रामेंद्र सिंह ने हमराहियों सहित घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी दिनांक 7/12/2020 से फरार चल रहा था वहीं पकड़े गए आरोपी के पास से एक 315 बोर तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।