नूरपुर (जालौन) आटा क्षेत्र के अंतर्गत नूरपुर ग्राम की गौशाला में उपचार ना होने से गायों की मौत हो रही है। ग्रामीणों ने कई बार सचिव से गायों के उपचार के लिए कहा लेकिन सचिव द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई ना होने के कारण गायों का उपचार नहीं हुआ और दिनांक 28/3/2021 को रात में लगभग 4 गायों की मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों ने सचिव को जिम्मेदार बताते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।