• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*नगर पालिका में घोटाला होने की तैयारी, सुन लो अधिकारी :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*

*नगर पालिका में घोटाला होने की तैयारी, सुन लो अधिकारी :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*

उरई नगर पालिका में एक घोटाला होने की तैयारी पूरी कर ली गई है। फर्जी एमबी बनवाकर इस काम के जरिये लाखों का काम तमाम होने वाला है। एक ठेकेदार द्वारा डिवाइडर के नाम पर बड़ा घोटाला किया जाने वाला है। पिछले सालों के लगाए गए डिवाइडरों की रंगाई पुताई करवाकर लाखों रुपए पर हांथ साफ करने की तैयारी होने लगी है। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा से मांग है कि इस प्रकरण पर गौर कर प्रशासन से जांच करवाने की अति आवश्यकता है ताकि सरकार का लाखों रुपया व्यर्थ में जाने से बच सके।

Jhansidarshan.in