होली के त्यौहार पर पिचकारी व रंग की बिक्री हुई फीकी
रिपोर्ट-आर. के.द्विवेदी
इस बार होली के त्यौहार में महज 24 घण्टे का समय शेष रह गया है लेकिन बाजार में पिचकारी व रंग खरीदने वालों की संख्या बिल्कुल ही कम है। मुख्य बाजार में दुकानदार अपनी दुकानों पर पिचकारी रखे हुए ग्राहकों के आने की आशा लगाए हुए है लेकिन ग्राहकों की बिल्कुल ही कम संख्या खरीददारी करते देखी जा रही है। दुकानदार बेचारे हांथ पर हांथ धरे बैठे है। दुकानदारों में बताया कि इस साल एक ओर पिचकारियों की बढ़ी महंगाई कम बिक्री का कारण है तो वहीं दूसरा कारण कोरोना वायरस का बढ़ता हुआ प्रकोप भी है जिस कारण जहां मात्र होली का एक दिन बचा हुआ है और ग्राहकों की संख्या न के बराबर ही है।