• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

निर्वाचन हेतु सरकारी वाहन कलैक्ट्रेट में 31 मार्च को उपलब्ध करायें….

By

Mar 27, 2021

निर्वाचन हेतु सरकारी वाहन कलैक्ट्रेट में 31 मार्च को उपलब्ध करायें

नगर मजिस्ट्रेट/प्र0अ0(वाहन) सलिल पटेल ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को सकुशल, सुचारु एवं निर्विध्न रुप से सम्पन्न कराये जाने हेतु समस्त विभागाध्यक्षों से अपेक्षा की है कि वह अपने-अपने विभाग में सम्बद्व सरकारी, अद्र्व सरकारी एवं अनुबन्धित हल्के वाहनों को दिनांक 31 मार्च 2021 को प्रातः 10 बजे नगर मजिस्ट्रेट/प्र0अ0(वाहन) कार्यालय कलैक्ट्रेट में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन सकुशल सम्पन्न कराया जा सके। वाहन उपलब्ध न कराये जाने पर सम्बन्धित विभागाध्यक्षों के विरुद्व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत करा दिया जायेगा ।

Jhansidarshan.in