• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झाँसी- मेयर, विधायक हो सकते हैं हिंदुत्व विरोधी-विहिप:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | बीते दिनों नयी तहसील के पास बने मंदिर प्रकरण को लेकर ननि तथा विहिप, बजरंग दाल के बीच हुए विवाद को लेकर आज विश्व हिन्दू परिषद् ने नगर आयुक्त पर कई गंभीर आरोप लगाए | वही विहिप ने योगी सरकार सहित मेयर और विधायक को भी कठघरे में खड़ा कर दिया |
विश्व हिन्दू परिषद् के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता तथा महामंत्री अंचल अड़जरिया ने बताया कि नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया द्वारा खुलेआम कानून कि धज्जिया उड़ाई गयीं हैं | जो योगी सरकार कि छवि को धूमिल कर रही है | उन्होंने बताया कि जो पहले विदेशी आक्रांताओं ने किया है ठीक उसी प्रकार कि कार्यशैली को नगर निगम अपना रही है | उन्होंने बताया कि यदि ऐसा हुआ तो विहिप द्वारा प्रदेश स्तर पर आंदोलन छेड़ा जाएगा | वहीं उन्होंने झाँसी डीएम पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं | मेयर रामतीर्थ सिंघल तथा सदर विधायक द्वारा पूरे प्रकार में चुप्पी साध लेने पर जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि मेयर, विधायक भी हिंदुत्व विरोधी लगते हैं | विहिप ने मंदिर के पुर्निर्माण, नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया को तत्काल निलंबित कर उनके द्वारा स्मार्ट सिटी के नाम पर किये जा रहे भ्र्ष्टाचार को उजागर करने के लिए जांच कमेटी गठित कर जांच कि मांग की है |

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in