• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पिस्टल सहित शातिर अपराधी गिरफ्तार:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | देर रात जनपद की पुलिस ने नबाबाद थाना क्षेत्र से एक शातिर अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है | वही पकडे गए अपराधी के दो साथी भागने में सफल रहे |
गुरूवार की देर रात मुखबिर द्वारा पुलिस को नबाबाद थाना क्षेत्र के कोछाभाँवर में शातिर अपराधियों के मौजूद होने की सूचना मिली | जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे | मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर विशवास करते हुए स्वाट टीम प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी, नबाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र चंदेल, सीपरी थानाध्यक्ष अशोक वर्मा ने हमराह पुलिस बल के साथ पैरामेडिकल कॉलेज के पास चैकिंग अभियान छेड़ दिया | इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक पुलिस को देखकर लौटते हुए दिखाई दिए | पुलिस द्वारा रोके जाने पर बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी और कुछ ही दूरी पर बाइक सवार गिर गए | पुलिस ने सीपरी थाना क्षेत्र के ग्राम कोट निवासी भूरा यादव को गिरफ्तार कर लिया | वहीं दो शातिर अँधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे | पकडे गए शातिर बदमाश पर गुंडा एक्ट सहित 19 मुकदमे दर्ज हैं | भूरा यादव के पास से पुलिस ने मौके से एक 32 बोर की पिस्टल सहित ज़िंदा कारतूसों को बरामद किया है | पकडे गए शातिर ने अपने भागे साथियों के नाम राहुल यादव तथा राममिलन यादव बताया है | वही एसएसपी विनोद कुमार सिंह ने पकडे गए आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25000 रुपए का पुरुष्कार देने की घोषणा की है |

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in