• Wed. Jan 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

नगर में मतदाता जागरूक रैली-रिपोर्ट- यशपाल सिंह

ग्रामीण एडिटर -धीरेन्द्र रायकवार

समथर (झांसी):-समथर नगर में मतदाता जागरूक रैली महाराजा वीर सिंह राजकीय इंटर कॉलेज से शुरू हुई जिसमें महाराजा राधाचरण जूदेव इंटर कॉलेज नगर पालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं की सामूहिक रैली सुबह 8:00 बजे महाराजा वीर सिंह राजकीय इंटर कॉलेज से शुरू हुए कार्यक्रम में मुख्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एस डी एम मोठ अशोक चौधरी व विद्यालय के प्रधान आचार्य अयोध्या प्रसाद प्रजापत द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया इसके बाद मतदाता जागरूक रैली के आगे आगे एसडीएम मोठ अशोक चौधरी विद्यालय के प्रधान आचार्य अयोध्या प्रसाद प्रजापत चले पीछे हाथों में बैनर लिए छात्राएं छात्र का कतार बंद होकर हाथ में नारे लिखी तख्तियां लेकर निकले! लोकतंत्र का भाग्य विधाता होता जागरूक मतदाता !आदि नारे स्लोगन लिखे गए उक्त रैली नगर के किला गेट ,अगगा बाजार, महाराजा छतरी चौराहा, आदि जगहों से होकर नगर पालिका कैंपस में स्थित महात्मा गांधी पार्क पहुंची जहां पर उपजिलाधिकारी मोठ अशोक चौधरी प्रधानाचार्य अयोध्या प्रसाद प्रजापत ,अमरनाथ दीक्षित, आदि ने संबोधित किया और छात्र-छात्राओं को अमूल मतदान के विषय में विस्तार से प्रकाश डालते हुए महत्व समझाया उक्त अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कालम अधिष्ठानी में लिपक श्रीराम शर्मा ,केशव शर्मा, राम स्वरूप सिंह गुर्जर ,राजेंद्र सिंह गुर्जर, गोविंद राम उपाध्याय, शांति भूषण राजपूत ,उमाशंकर, लक्ष्मी नारायण ,श्री प्रकाश ,सहित विद्यालय के अध्यापक जन उपस्थित रहे

रिपोर्ट यशपाल सिंह समथर

Jhansidarshan.in