पूछ झांसी अगस्त पुरुषोत्तम मास मैं चला ओम नमः शिवाय जाप एकजुट होकर ग्रामीण रात्रि के समय शिवालय पर बैठकर सामूहिक रुप से एक माह तक पंचाक्षरी मंत्र का सामूहिक जाप किया गया
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
समीपस्थ ग्राम सिकंदरा में ग्राम के युवा एवं प्रबुद्ध जनों द्वारा वर्ष का पवित्र पुरुषोत्तम मास मैं ग्राम के सड़क के किनारे बने एक प्राचीन शिव मंदिर पर दर्जनों की संख्या में एकत्रित होकर नित्य रात्रि के समय भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जाप संगीतमय रूप से जारी है जिसमें भक्तजनों ने जानकारी देते हुए बताया की शिवजी अबडरदानी है जो कि सृष्टि के अनादि देव अपने भक्तों पर सदैव अपनी कृपा बरसाते रहते हैं इनके दृष्टांतों से वेद और साहित्य भरे पड़े हैं देवों के देव महादेव के इस पवित्र माह में प्रतिवर्ष उक्त मंदिर पर पंचाक्षरी मंत्र का जाप सामूहिक रुप से संगीतमय ढंग से किया जाता है जिसमें निश्चित समय पर ग्रामीण युवा एवं प्रबुद्धजन अपने दैनिक कार्यों से निवृत होकर विश्व में शांति लोगों को सद्बुद्धि के साथ आपसी भाईचारा हेतु भगवान आशुतोष का जाप करते हैं मां की पूर्णिमा के बाद प्रथमा तिथि पर उसी देवालय पर सामूहिक कन्या भोज एवं भंडारे का भी आयोजन किया जाता है इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान रामराजा राजपूत बलराम रामेश्वर पटेल राम सिंह उत्तम नैनसुख मंसाराम वर्मा परशुराम लल्लूराम पिंटू वर्मा मनोहर लाल सिंह भगवान सिंह मानवेंद्र मोदी सुरेंद्र हरपृसाद दिलीप शंकर अमित मंगल बालकृष्ण रवि हरि सिंह गज्जू राजपूत आदि उपस्थित रहे