• Mon. Oct 20th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्नःरि.नेहा वर्मा

भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्नः रिपोर्ट नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद के राठ कसबा स्थित सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में तेजी लाने का आवाहन किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री सुधीर सिंह मौजूद रहे। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री सुधीर सिंह ने कहा कि मतदादा अभियान के प्रभारी बनाने का उद्देश्य एैसे लोगों को मतदाता बनाना है जो अठारह वर्ष की आयु पूरी कर चुके हों। एैसे लोगों का नाम मतदाता सूची में शम्मलित होने से न रह जाये इसका ध्यान देना होगा। राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा राजेश सिंह सेंगर ने कहा के सभी कार्यकर्ता राष्ट्र हित हेतु ईमानदारी से संगठन का कार्य करें। जिला अध्यक्ष संतविलास शिवहरे ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के साथ-साथ संगठनात्मक सक्रियता हेतु बूथ स्तर तक समितियां सक्रिय होकर काम करें। सभी जिम्मेदार कार्यकर्ता इस कार्य को करने हेतु लग जाऐं। क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा कि जिस प्रकार विधानसभा चुनाव के पूर्व कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ लगे थे उसी प्रकार अब सभी संगठित होकर पार्टी के कार्यों भाई योजनाओं को आगे बढ़ाएं व जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। संचालन भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष व कार्यकर्ता सम्मेलन संयोजक के.के. गुप्ता बंटी ने किया। इस अवसर पर चौधरी राजेन्द्र सिंह, विस्तारक पवन पांडेय, राजमाता सैफाली सिंह, शिवशंकर सिंह, शिवरतन विश्कर्मा, रोहित गुप्ता, संजय त्रिपाठी, कौशल तिवारी, राजीव आर्य, पंकज शर्मा, रामसेवक, ब्रजेन्द्र दद्दू, अनिल राजपूत, प्रमोद अग्रवाल, सन्तराम, सत्यप्रकाश, भरत अनुरागी, रविराज बुंदेला, मनोज अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर प्रमुख, बूथ अध्यक्ष आदि लोग मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in