चैपाल में विधायक ने सुनीं लोगों की समस्यायें
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रैकवार
हमीरपुर। ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत बीती रात जनपद के राठ कसबे के सिकन्दरपुरा व क्षेत्र के औंता गांव में रात्रि चोपालों का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्यायें सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों से निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
क्षेत्र के औंता गांव में रात्रि चैपाल का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक मनीषा अनुरागी ने ग्रामीणों की समस्यायें सुनीं। मौजूद अधिकारियों को समस्यओं के जल्द निराकरण के आदेश दिये। नगर के सिकन्दरपुरा मुहल्ले में भी रात्रि चैपाल का आयोजन किया गया जिसमें चैधरी राजेन्द्र सिंह जी ने सिकन्दरपुरा वार्ड वासियो की समस्याओं । पूर्व मंत्री चैधरी राजेन्द्र सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनते हुए जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। रोहित गुप्ता, शिवरतन विश्कर्मा, कौशल तिवारी, कृष्ण कुमार गुप्ता, पंकज शर्मा, भरत अनुरागी, राजीव आर्य रज्जू आदि भाजपाईयों सहित नगरपालिका अधिशासी अधिकारी के.के. मिश्रा, नायाब तहसीलदार, खाद आपूर्ति इंस्पेक्टर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।