झाँसी-कानपुर खण्ड पर मानव सहित समपार सं.143A (किमी 1173/01-03) मरम्मत कार्य हेतु अस्थाई तौर पर बंद
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि झाँसी-कानपुर खण्ड पर मैण्ड समपार सं. 143A (किमी 1173/01-03) पर मरम्मत कार्य दिनांक 19.01.2025 से 21.01.2025 तक किया जाएगा। यह कार्य समपार पर सड़क यातायात रोके बिना संभव नहीं है। यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है।
रेल प्रशासन द्वारा अनुरक्षण कार्य के दौरान दिनांक 19.01.2025 से 21.01.2025 तक सड़क यातायात हेतु बंद रहेगा। गेट बंद के दौरान सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग फाटक सं. 142 नन्दवास यार्ड से होकर गुजरने की व्यवस्था की गई है।
जन-साधारण से अनुरोध है कि उक्त कार्य में सहयोग प्रदान करें।