झांसी में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के विशाल कार्यक्रम को लेकर कस्बा के पत्रकारों की मीटिंग संपन्न:रिपोर्ट रिपोर्ट,कृष्ण कुमार
By
Jul 31, 2022
झांसी में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के विशाल कार्यक्रम को लेकर कस्बा के पत्रकारों की मीटिंग संपन्न:रिपोर्ट रिपोर्ट,कृष्ण कुमार
झांसी।। आज दिनांक 31 जुलाई 2022 को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मीटिंग राघवेंद्र सिंह उर्फ रिंकू सेंगर की अध्यक्षता में बजरंग धर्मशाला में संपन्न हुई। जिसमें आगामी 30 अगस्त को झांसी के दीनदयाल सभागार मैं होने वाले विशाल पत्रकार संगठन के कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के इस विशाल कार्यक्रम में प्रदेश भर के पत्रकार बड़ी संख्या में एकत्रित होंगे। इसी कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों की मीटिंग संपन्न हुई। पत्रकारों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया जिसमें नगर के पत्रकारों ने अपने-अपने विचार रखे जिसमें राघवेंद्र सिंह ने कहा कि गलत कार्य करने वाले पत्रकारों का संगठन साथ नहीं देगा। इस मौके पर नगर एवं क्षेत्र के गणमान्य पत्रकार मौजूद रहे।