• Tue. Mar 17th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी*

By

Jul 30, 2022

*अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी*

 

झांसी।। तहसील मऊरानीपुर थाना लहचूरा अंतर्गत आने वाले ग्राम धवाकर में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई वहीं घटना की सूचना पर लहचुरा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा अधेड़ व्यक्ति के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

बताया गया है कि लहचुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धवाकर में एक व्यक्ति के खेत पर अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लहचूरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ जा पहुंचे वहीं पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त कराई जा रही है पुलिस को देर रात्रि सूचना मिली के ग्राम धबाकर के पास एक खेत में लगभग 53 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। जो नग्न अवस्था में पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। अधेड़ व्यक्ति की मौत किस वजह से हुई इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है फिलहाल पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट, कृष्ण कुमार 

Jhansidarshan.in