• Mon. Mar 16th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*संकटेश्वर महादेव मन्दिर पर कब्जा करने का नागरिकों ने लगाया आरोप, एसडीएम से हुई शिकायत*

By

Jul 29, 2022

*संकटेश्वर महादेव मन्दिर पर कब्जा करने का नागरिकों ने लगाया आरोप, एसडीएम से हुई शिकायत*

कोंच नगर के प्राचीन संकटेश्वर महादेव मन्दिर पर एक व्यक्ति द्वारा कब्जा करने की मंशा का आरोप स्थानीय नागरिकों ने लगाया है। जिसको लेकर नागरिकों ने एसडीएम से लिखित शिकायत की है।
एसडीएम कोंच कृष्ण कुमार सिंह को शिकायती पत्र देते हुए नागरिकों ने बताया कि मोहल्ला जयप्रकाश नगर में प्राचीन संकटेश्वर महादेव मन्दिर है जो कि हम हिन्दू धर्म की लोगों की आस्था का प्रतीक है। विगत वर्षों से मंडिर में गणेश जी की प्रतिमा भी स्थापित की जाती है। इसके साथ भंडारे से लेकर कन्या भोज कार्यक्रम भी समय समय पर आयोजित किये जाते रहते हैं। मंदिर से लोगों की काफी आस्था है, जिससे आसपास के मोहल्ले के लोगों के अलावा नगर से कई लोग यहां पर पूजा अर्चना करने आते हैं। दिए गए प्रार्थना पत्र में नागरिकों ने बताया कि मन्दिर से सटे हुए पीछे की तरफ मकान मालिक सोहन अग्रवाल पुत्र वृन्दावन अग्रवाल जो कि मंदिर की दीवाल तोड़कर अपना सामान कब्जा के उद्देश्य से मंदिर में गेट लगाकर कब्जा करना चाहते हैं। नागरिकों ने बताया कि कई बार मना किया गया लेकिन वह नहीं मान रहे हैं, मना करने के बाबजूद अपना हक बताकर मंदिर में मिलाना चाहते हैं, जिससे लोगों में आक्रोश है।

यह लोग रहे मौजूद
एसडीएम के यहाँ शिकायत करने वालों को प्रमुख रूप से वंदना यादव, कृष्ण कुमार कश्यप, लखन सिंह, रामजी, हिमांशु अग्रवाल, बजरंग दल के जिला सह संयोजक आकाश उदैनिया, गौरव सोनी, सोनू यादव, सुनील रायकवार, महेन्द्र यादव उर्फ बड़े लला, सुन्दर आदि प्रमुख थे।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in