*सेवा कार्यों के साथ कार्यकर्ता जनता में पकड़ बनाएं-गुरु प्रसाद, नदीगांव में विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं की हुई बैठक*
By
Jul 29, 2022
*सेवा कार्यों के साथ कार्यकर्ता जनता में पकड़ बनाएं-गुरु प्रसाद, नदीगांव में विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं की हुई बैठक*
नदीगांव में हरिशंकरी माता मंदिर पर विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से जनता ले बीच सेवाभाव के तहत काम करने का निर्देश दिया गया। विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस बैठक में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा ने कहा कि हमारा संगठन हमेशा ही परोपकार व समाजसेवा की भावना के तहत काम करता है इसलिये आप सभी कार्यकर्ताओं से में यही कहूंगा कि आप लोग सेवा कार्यों के साथ जनता में पकड़ बनाएं, कभी भी किसी अपने भाई को तकलीफ या समस्या हो, ऐसे में तत्काल आप लोग मौके पर जाएं और समस्या का समाधान करवाएं। बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री आचार्य तेजस ने कहा कि हिंदुत्व की रक्षा करना सभी का नैतिक दायित्व है। जाति भेद की संकीर्णताओं से ऊपर उठकर अपने हिंदू धर्म की रक्षा हेतु एकत्रित होकर समाज के हर वर्ग को आगे बढाने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही कार्य का आधार हैं। वह जितना सक्रिय और सजक रहेगा संगठन का कार्य विस्तार और बढेगा। बैठक में बजरंग दल जिला सह संयोजक आकाश उदैनिया, जिला सह संयोजक गौरव सोनी व स्थानीय विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान विहिप बजरंग दल प्रखंड संयोजक अमित कुशवाहा, नगर मंत्री आकाश पांडेय, इंद्रजीत पाल, सोनू यादव, सागर कुशवाहा, रामु उदैनिया, रवि राठौर, दीपक कुमार, मोनू खेमरिया, रिसू कुशवाहा, विपिन कुशवाहा, पुष्पेंद्र कुशवाहा, आशीष उदैनिया, अतुल पाल, दीपक पाल, भान सिंह ठाकुर, सोहन सिंह परिहार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।