*ग्राम रौनी में 5 लोगों ने 18 वर्षीय युवक की सिर में कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, पिता ने पुलिस से शिकायत कर लगाया आरोप*
By
Jul 29, 2022
*ग्राम रौनी में 5 लोगों ने 18 वर्षीय युवक की सिर में कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, पिता ने पुलिस से शिकायत कर लगाया आरोप*
जानकारी के अनुसार मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम रौनी निवासी भागचंद्र ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पुत्र अशोक उम्र 18 वर्ष विगत गुरुवार की देर शाम गांव में शौचक्रिया के लिए जा रहा था। तभी गांव के पांच लोगों ने पीछे से सिर में कुल्हाड़ी मारकर गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों व ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में लहूलुहान अवस्था में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद अशोक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। लेकिन अशोक ने झांसी पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी सहित कोतवाली प्रभारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी मामले की जांच में जुट गए और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी साथ ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसके साथ ही लोगों ने दबी जुबान से बताया कि युवक का गांव की ही किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते युवती के परिवार जनों के द्वारा युवक की हत्या की गई हैं।