• Mon. Mar 16th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षिका का फांसी के फंदे पर झूलता मिला शव,मृतक शिक्षका ने 1 साल पहले अपना वीडियो बनाकर परिजनों को भेज जताई थी अपनी हत्या की आशंका ?

By

Jul 28, 2022

संदिग्ध परिस्थितियों में शिक्षिका का फांसी के फंदे पर झूलता मिला शव,मृतक शिक्षका ने 1 साल पहले अपना वीडियो बनाकर परिजनों को भेज जताई थी अपनी हत्या की आशंका ?

मामला जनपद जालौन की कोंच कोतवाली क्षेत्र के सामने आए है जहां एक शिक्षका महिला ने ससुरालीजन की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिक्षक महिला ने अपना वीडियो बनाकर कुछ माह पहले परिजनों को भेज कर आगाह किया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शिक्षक महिला पति सहित ससुरालीजन पर उत्पीड़न की बात कहते हुए दिखाई दे रही है, एवं अपने नौनिहाल बच्चे को परिजनों से पालने की गुहार लगा रही है। तथा पति सहित ससुरालियों को सजा दिलाने की बात कहती हुई दिख रही है।

जानकारी के अनुसार मामला गल्ला मंडी स्थित आवासीय कालौनी का है जहां मृतका के पिता अशोक कुशवाहा जो मंडी कार्यालय में कार्यरत है उन्ही के साथ उनकी पुत्री प्रिंसी उम्र करीब 30 बर्ष अपने पति सौरभ कुशवाहा निबासी कस्वा एट भी रहता है और प्रिंसी 2018 बैच में ग्राम बस्ती प्राथमिक विद्यालय में सेवारत थी घटना दिनांक 26 जुलाई 2022 की है जब शिक्षिका का पति सौरभ समय करीब 10 बजे नास्ता करके एट स्थित अपनी हार्डवेयर की दुकान पर चल गया था तभी अज्ञात कारणों के चलते शिक्षिका ने फांसी लगाकर अपनी जीबन लीला को समाप्त कर लिया मृतका की शादी बर्ष 2012 में हुई थी जिसके दो बच्चे भी है और अभी हाल ही में तीन माह पूर्व दूसरे बच्चे को मृतका ने जन्म दिया था और मातृत्व अवकाश पर घर पर रह रही थी वहीं मृतका के भाई ने बताया कि विवाह के बाद से ही ससुरालीजन मेरी बहिन पर गलत आरोप लगाकर उसका उत्पीड़न कर रहे थे और उसे दिमाकी रूप से अस्वथ्य बताते रहते थे वहीं भाई का ये भी कहना है कि अगर मेरी बहिन दिमागी रूप से अस्वथ्य होती तो बर्ष 2018 में उसे सरकारी नोकरी कैसे मिल जाती वहीं पति सौरभ कुमार का कहना है कि मेरी पत्नी दूसरे बच्चे के जन्म के बाद से ही अवसाद ग्रसित थी जिसके इलाज इटावा से चल रहा था जैसे ही घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया अब देखना है कि पुलिस की जांच में क्या सच्चाई निकलकर सामने आती है।

रविकांत द्विवेदी,जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in