• Mon. Mar 16th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*शिवरात्रि पर शिव भक्तों ने नगर में निकाली शिव बारात, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़,इं. राजीव रेजा के आवास पर हुआ भव्य स्वागत*

By

Jul 27, 2022

*शिवरात्रि पर शिव भक्तों ने नगर में निकाली शिव बारात, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़,इं. राजीव रेजा के आवास पर हुआ भव्य स्वागत*

जालौन:-कोंच में श्रवण मास की शिवरात्रि पर कोंच नगर में शिव भक्तों द्वारा भव्य शिव बारात का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और भक्ति गीतों पर नाचते नजर आए आपको बता दे श्रवण मास में शिव पूजा करने का विशेष महत्व होता है आज श्रवण मास की शिवरात्रि है और इस दिन शिव बारात निकालने का भी विधान है। नगर के प्रताप नगर मैं भारत विकास परिषद के नगर अध्यक्ष इं.राजीव कुमार रेजा के आवास पर शिव बारात का हुआ भव्य स्वागत , सैकड़ों लोगों ने इस शिव बारात का आयोजन किया था। जोकि नगर की सड़कों पर शिवरात में निकाली गई और नगर का माहौल भी भक्तिमय हो गया।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in