*भगवान भूतेश्वर के भक्तों ने किया विशाल प्रसाद वितरण ,भक्तों की उमड़ी भारी भीड़, भगवान भूतेश्वर का हुआ अद्भुत श्रृंगार*
By
Jul 26, 2022
भगवान भूतेश्वर के भक्तों ने किया विशाल प्रसाद वितरण ,भक्तों की उमड़ी भारी भीड़, भगवान भूतेश्वर का हुआ अद्भुत श्रृंगार
जालौन:-श्रवण मास के पावन पर्व पर आज डेट धाम कोर्ट के प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर पर शिव भक्तों द्वारा भगवान भोलेनाथ का अद्भुत सिंगार किया गया। इसके उपरांत हर वर्ष की भांति विशाल प्रसाद वितरण का भी आयोजन हुआ। मंदिरों में आज सुबह से ही भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ रही थी क्योंकि श्रवण मास में शिव पूजा करने का विशेष महत्व माना जाता है। स्थानीय लोगों का मानना है भगवान भोलेनाथ भक्तों की सारी मनोकामनाएं इस महीने में पूर्ण करते हैं।