*नवीन ज्वेलर्स की दुकान से सोने के टॉप्स किए पार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना*
By
Jul 26, 2022
*नवीन ज्वेलर्स की दुकान से सोने के टॉप्स किए पार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना*
जालौन:-कोंच नगर के चंदकुआं चौराहे से बाजार जाने वाले रास्ते में खुली नवीन ज्वेलर्स नामक पुरानी सोने चांदी के आभूषण की बड़ी दुकान से सोने के टॉप्स चोरी किए जाने की घटना सामने आई है। टॉप्स की कीमत 35 हजार रुपए बताई जा रही है। यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आभूषण की दुकान के संचालक राजीव सोनी पुत्र जगदीश सोनी ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि एक महिला व एक पुरुष दुकान पर आए और कानों के टॉप्स दिखाने के लिए कहा। वह कानों के टॉप्स दिखाने लगा, इसी दौरान महिला ने करीब 35 हजार रुपए कीमत के टॉप्स की एक जोड़ी चोरी कर अपने साथ आए पुरुष को दे दिए और फिर दुकान से निकल गए। उक्त घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। राजीव सोनी ने कोंच पुलिस से उक्त घटना को लेकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं कोंच पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। कोंच कोतवाल बलिराज शाही का कहना है कि चोरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।