• Mon. Mar 16th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*शराबी ने बीच सड़क पर किया हाथ में ईटा लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा, दुकानदारों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल*

By

Jul 26, 2022

शराबी ने बीच सड़क पर किया हाथ में ईटा लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा, दुकानदारों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

जालौन:-कोंच नगर में सागर चौकी से कुछ दूरी पर एक शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने हाथ में ईटा लेकर दुकानदारों पर चलाने को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया जिसका वीडियो लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।यह ड्रामा देर शाम देखने को मिला जिसमें एक व्यक्ति खुद को अजीत नाम बता कर हाथ में एक बड़ा पत्थर लेकर दुकानदारों को मारने की धमकी देता है दिख रहा है वीडियो में बस साफ तौर से कह रहा है उसे किसी का भय नहीं है चाहे कोई आ जाए दुकानदार उसे समझाने बुझाने के प्रयास में लगे रहे। लेकिन भाई मानने को तैयार ही नहीं था यह हाई वोल्टेज ड्रामा काफी देर तक चलता रहा इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in