*विश्व हिंदू परिषद के नव- नियुक्त जिलाध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता*
By
Jul 25, 2022
विश्व हिंदू परिषद के नव- नियुक्त जिलाध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता
जालौन : – के कोंच में विश्व हिंदू परिषद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महन्त गुरुप्रसाद शर्मा पचोखरा ने आज प्रेस वार्ता कर अपने संगठन विस्तार पर पत्रकारों से बातचीत की उन्होंने बताया विश्व हिंदू परिषद नगर व जनपद के प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र में अपने संगठन का विस्तार करने जा रहा है। हम ऐसे युवाओं को अपने संगठन से जोड़ेंगे जो हिंदू हितों को ध्यान में रखकर हिंदुओं की आवाज बुलंद करेंगे यदि हिंदुओं के साथ कहीं भी कोई अत्याचार होता है तो विश्व हिंदू परिषद उसकी मुखालपत करेगा कोंच नगर के माई होम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में नगर अध्यक्ष साकेत शांडिल्य,जिला सहसंयोजक आकाश उदैनिया, गौरव सोनी सहित सैकड़ों वीएचपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।