*कालपी के अधिवक्ताओं के साथ आये कोंच के अधिवक्ता, विरोध दिवस के रूप में 27 जून को हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता-अन्नतपाल सिंह*
By
Jun 23, 2022
*कालपी के अधिवक्ताओं के साथ आये कोंच के अधिवक्ता, विरोध दिवस के रूप में 27 जून को हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता-अन्नतपाल सिंह*
जालौन:-कई दिनों से कालपी में तैनात उपजिलाधिकारी व तहसीलदार की कार्यप्रणाली से वहाँ के अधिवक्ता खफा हैं और इन दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण पर अड़े हैं। जिसको लेकर अब कोंच के अधिवक्ता भी कालपी के अधिवक्ताओं के साथ आ गए हैं और वह भी 27 जून को विरोध दिवस मनाते हुए हड़ताल पर रहेंगे व ज्ञापन भी देंगे। बार एसोसिएशन कोंच के अध्यक्ष एड.संजीव तिवारी व महामंत्री वीरेन्द्र जाटव ने बताया कि कोंच के अधिवक्ता कालपी के अधिवक्ताओं के साथ हैं और वह उनके साथ बराबर खड़े हुए हैं। कोंच बार एसोसिएशन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि 27 जून सोमवार को जिला बार संघ के आवाहन पर कोंच के अधिवक्ता 27 जून को एसडीएम व तहसीलदार कालपी के विरुद्ध विरोध दिवस मनाते हुए हड़ताल पर रहेगें व न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। इसके साथ ही इसी दिन मामले से सम्वन्धित एक ज्ञापन एसडीएम को भी देंगे।
जालौन जिला के समस्त अधिवक्ता रहेंगे हड़ताल पर – अनन्त पाल सिंह
कालपी के अधिवक्ताओं के साथ पूरे जनपद जालौन के अधिवक्ता हैं और 27 जून को विरोध दिवस जिला की हर तहसील पर मनाएंगे। यह जानकारी जिला बार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनन्त पाल सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि कोंच, माधौगढ़ व उरई के सभी अधिवक्ता 27 जून को हड़ताल पर रहेंगे और कालपी के अधिवक्ताओं का साथ देंगे। उन्होंने कहा कि जब तक कालपी के अधिवक्ताओं की मांगें नहीं मानी जाती और एसडीएम व तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं किया जाता तब तक अधिवक्ता खामोश नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि आगे भी कालपी के अधिवक्ताओं के सम्मान में अधिवक्ता अन्य विरोध प्रदर्शन करने में पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से इस कार्य में सहयोग करने की बात कही।