• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*नवागंतुक सीओ ने संभाला कोंच सर्किल का पदभार*

By

Jun 23, 2022

*नवागंतुक सीओ ने संभाला कोंच सर्किल का पदभार*

कोंच(जालौन)पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने गैर जनपद से आये पुलिस क्षेत्राधिकारी शैलेन्द्र वाजपेयी को कोंच सर्किल की नई जिम्मेदारी सौंपने पर दिन गुरुवार को नवागन्तुक पुलिस क्षेत्राधिकारी शैलेन्द्र कुमार वाजपेयी ने कोंच सर्किल का पदभार ग्रहण करते हुए उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि वह जनपद सीतापुर के मूल निबासी है और यहां आने के पूर्व जनपद हाथरस में अपनी सेवाएं दे रहा था और वर्ष 2018 बैच के अधिकारी है उन्होंने प्राथमिकताओं के बारे में बताते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुसार काम करते हुए पुलिसिंग व्यबस्था को और अधिक चुस्त दुरुस्त बनाया जाएगा और किसी भी पीड़ित को किसी भी सिफारिश की जरूरत नही पड़ेगी वहीं क्षेत्र में जुआ, सट्टा, गौकशी, शराब सहित कोई भी अवैध कार्य किसी भी सूरत में नही होने दिया जाएगा और अगर अवैध कार्य से जुड़ी कोई सूचना मुझे मिलती है तो तुरन्त ही उस पर आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न मेरे रहते हुए किसी भी सूरत में बर्दास्त नही किया जाएगा और ऐसे लोगों के बिरुद्ध सख्ती से निपटा जाएगा सीओ ने आते ही पुलिसिंग व्यबस्था को सुदृण रखने के लिए सर्किल के थाना प्रभारियों के साथ मीटिंग करते हुए अपराध समीक्षा की और उन्हें निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में गस्त करते हुए अपराधियों पर नजर रखें जिससे क्राइम पर लगाम लग सके।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in