• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*ककरवई पुलिस को मिली बड़ी सफलता कई मामलों में चल रहे वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार* रिपोर्ट- कृष्ण कुमार 

By

Jun 23, 2022

*ककरवई पुलिस को मिली बड़ी सफलता कई मामलों में चल रहे वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार* रिपोर्ट- कृष्ण कुमार

गरौठा झांसी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी शिवहरी मीणा के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधकारी गरौठा आभा सिंह के पर्यवेक्षण में व थाना अध्यक्ष ककरवई राजपाल सिंह के नेतृत्व में अपर जिला मजिस्ट्रेट झांसी द्वारा 6 माह के लिए जिला बदर किए गए गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष ककरवई राजपाल सिंह हमराहियों के साथ शांति व सुरक्षा व्यवस्था चेकिंग हेतु क्षेत्र में गए हुए थे तभी उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त रहीस यादव निवासी ग्राम कैरोखर थाना ककरवई अपने घर पर मौजूद है। मुखबिर की सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ ग्राम कैरोखर पहुंचे जहां से अभियुक्त रहीश यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट झांसी के द्वारा अभियुक्त को 6 माह के जिला बदर किया गया था। आदेश का उल्लंघन करने पर अभियुक्त के विरुद्ध धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने बताया की अभियुक्त रहीस यादव का लंबा आपराधिक इतिहास है और उस पर विभिन्न थानों में कुल 19 मुकदमे पंजीकृत हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल रविकांत, आर्यन, जलज, रामवृक्ष, दीपक सक्सेना, अनुपम शामिल रहे।

Jhansidarshan.in