*भयभीत होकर 24 वर्षीय युवक ने सल्फास खाकर दी जान:रिपोर्ट,कृष्ण कुमार*
By
Jun 23, 2022
*भयभीत होकर 24 वर्षीय युवक ने सल्फास खाकर दी जान:रिपोर्ट,कृष्ण कुमार*
गरौठा झांसी।। कोतवाली गरौठा अंतर्गत ग्राम बंगरा निवासी 24 वर्षीय युवक ने दिनांक 22/06/2022 को रात के समय सल्फास की गोली खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। जानकारी के अनुसार शरीफ खान पुत्र मेहराब उम्र 24 वर्ष ने रात में सल्फास की गोलियों का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गयी। मृतक के बड़े भाई सोनू ने कोतवाली मैं पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर एसआई आशुतोष पटेल, एसआई सूर्यकांत त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे और मृतक के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मऊरानीपुर भेज दिया है मृतक के भाई ने बताया कि मृतक की पत्नी से उसका विवाद चल रहा था ससुराल वालों ने मृतक के विरुद्ध न्यायालय से मुकदमा पंजीकृत करवा दिया था तथा उसे अक्सर धमकी देते रहते थे इसी वजह से मेरा भाई मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था। रात में भी ससुराल वालों ने उसे फोन पर धमकी दी धमकी से भयभीत होकर मेरे भाई ने सल्फास की गोलियां खाली जिससे उसकी मौत हो गयी।